भाजपा सांसद ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

Ads

भाजपा सांसद ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 12:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने दिल्ली सरकार पर कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर लोगों को असुरक्षित छोड़ने का आरोप लगाते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की शुक्रवार को मांग की।

राज्यसभा सदस्य सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली गंभीर संकट में है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने लोगों को अनिश्चितता, असुरक्षित स्थिति में छोड़ दिया है। राजधानी की स्थिति पूरी दुनिया में एक संदेश देती है। केंद्र को दिल्ली का नियंत्रण सीधे अपने हाथ में लेना चाहिए। स्थिति खराब हो रही है। राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।’’

आप विधायक शोएब इकबाल ने भी शुक्रवार को कोविड-19 मामलों में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।

मटिया महल से विधायक इकबाल ने कांग्रेस छोड़कर आप के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही सरकार कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित लोगों को कोई मदद दे पा रही है।

भाषा. अमित माधव

माधव