भाजपा ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया
Modified Date: September 11, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: September 11, 2026 12:29 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम की नागांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को शुक्रवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

इस सीट पर उपचुनाव छह अक्टूबर को होगा और मतगणना नौ अक्टूबर को की जाएगी।

नागांव सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत दर्ज की थी। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और हाल में हुए विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से विजयी हुए।

भाजपा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर शर्मा के नाम को मंजूरी दे दी है।

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में