नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर पिछड़े,दलित, वंचित एवं गरीब मतदाताओं के नाम हटाकर अपनी मनमाफिक मतदाता सूची तैयार कर रही है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि निर्वाचन आयोग ‘लोकतंत्र की हत्या’ के लिए जम्मेदार है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के एक बीएलओ का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘दबाव, धमकी… और नतीजा? आखिर में आत्महत्या। एसआईआर के नाम पर पिछड़े–दलित–वंचित–गरीब वोटरों को सूची से हटाकर भाजपा अपनी मनमाफिक मतदाता सूची तैयार कर रही है।’’
उन्होंने दावा किया कि निर्वाचन आयोग ‘लोकतंत्र की हत्या’ के लिए जिम्मेदार है।
भाषा हक माधव संतोष
संतोष