जयपुर, 23 जुलाई (भाषा) राजस्थान के करौली जिले में सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी
पुलिस के अनुसार यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के मैगजीन इलाके में बुधवार शाम को तब हुआ जब एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
उसके अनुसार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। मृतकों की पहचान आशीष (16) तथा हर्ष (16) और पवन (21) के रूप में हुई है। तीनों रिश्तें में भाई थे और हादसे के समय बाइक से घर लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार बाइक के सामने अचानक कोई मवेशी आने के कारण संभवत: यह हादसा हुआ। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा पृथ्वी सिम्मी माधव
माधव