भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब का दौरा करेंगे

Ads

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून तक पंजाब का दौरा करेंगे

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 08:47 PM IST

चंडीगढ़, 18 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 20 से 22 जून के बीच पंजाब का दौरा करेंगे और अमृतसर, जालंधर व लुधियाना में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

पार्टी की पंजाब इकाई के महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि नवीन 20 जून को अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह जलियांवाला बाग, दुरगियाना मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर भी जाएंगे।

इसके बाद वह जालंधर जाएंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनका स्वागत करेंगे।

नवीन 21 जून को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह लुधियाना जाएंगे और दुगरी रोड पर जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा प्रमुख उप-सर्कल प्रभारियों और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

शाम को वह उद्योगपतियों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

नवीन 22 जून को सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों और युवा प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

वह युवा सम्मेलन में भी शामिल होंगे और राज्य पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों तथा भाजपा पंजाब कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

सरीन ने कहा कि इस दौरे से पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को नयी गति मिलने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच मजबूत होने की उम्मीद है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल