भाजपा ने भगवान राम, भगवान शिव पर टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री की आलोचना की

भाजपा ने भगवान राम, भगवान शिव पर टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री की आलोचना की

भाजपा ने भगवान राम, भगवान शिव पर टिप्पणी को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री की आलोचना की
Modified Date: September 30, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: September 30, 2026 3:01 pm IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की भगवान राम और भगवान शिव के संबंध में हाल में की गई टिप्पणियों की बुधवार को आलोचना की और कांग्रेस पर हिंदुओं के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया।

रेड्डी ने सोमवार को दावा किया था कि कांग्रेस सिर्फ दक्षिण में सफल है, उत्तर के राज्यों में नहीं, क्योंकि ‘‘भाजपा ने भगवान राम को हथिया लिया है, जिन्हें उत्तर में पूजा जाता है, जबकि दक्षिणी राज्यों में शिव की पूजा होती है।’’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने यहां एक मीडिया संगठन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा था, ‘‘शिव गरीबों के भगवान हैं, राम अमीरों के भगवान हैं और भाजपा अमीरों की पार्टी है।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘हम द्रविड़ हैं। यहां (उत्तर भारत में) लोग आर्य हैं। हम भगवान शिव के भक्त हैं और ये भगवान राम के भक्त हैं। भाजपा ने राम को हथिया लिया। यह भावना और आस्था से जुड़ा विषय है।’’

उन्होंने कहा था, ‘‘मोदी जी ‘हर हर महादेव’ क्यों नहीं कहते? क्या भाजपा के लोगों ने कभी मंच से ‘हर हर महादेव’ कहा है? वे केवल ‘जय श्री राम’ कहते हैं। जब हम ‘हर हर महादेव’ कहते हैं, तो उन्हें यह पसंद नहीं आता।’’

रेड्डी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि हिंदू समाज को पूरी ताकत के साथ बांटने की हर साजिश में पूरी तरह शामिल रही कांग्रेस अब हिंदू देवी-देवताओं को भी बांटने के स्तर तक गिर गई है।

उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यह भारत की राजनीति में सबसे घृणित उदाहरणों में से एक है।’’

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में