भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 बागी प्रत्याशियों को निलंबित किया

Ads

भाजपा ने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 बागी प्रत्याशियों को निलंबित किया

  •  
  • Publish Date - November 22, 2022 / 12:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में उसके अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध लड़ रहे 11 बागियों को सोमवार को छह साल के लिए निलंबित कर दिया।

प्रदेश भाजपा महासचिव हर्ष मल्होत्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गयी है।

यहां 250 सदस्यीय निगम के लिए चार नवंबर को चुनाव होंगे।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष