कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही भाजपा : कांग्रेस

Ads

कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही भाजपा : कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - October 28, 2023 / 01:42 PM IST,
    Updated On - October 28, 2023 / 01:42 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई अपने केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में राज्य की सिद्धरैया सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

पार्टी के संगठन महासिच केसी वेणुगोपाल ने कर्नाटक के अपने एक विधायक के बयान की पृष्ठभूमि में यह आरोप लगाया।

कर्नाटक से कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा ने शुक्रवार को सनसनीखेज दावा किया था कि 2019 में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के सत्ता से हटने के पीछे जो टीम थी, वह अब कांग्रेस विधायकों को 50-50 करोड़ रुपये और मंत्री पद जैसे प्रलोभन देने का काम कर रही है और चार विधायकों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है।

वेणुगोपाल ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिना नेता या एजेंडे वाली पार्टी लोगों के जनादेश को खत्म करने की अपनी पुरानी आदत का सहारा ले रही है। दिल्ली में अपने आकाओं की देखरेख में कर्नाटक भाजपा हमारी सरकार को अस्थिर करने का एक और हास्यास्पद प्रयास कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के हमारे विधायक पूरी तरह से वफादार हैं और इस सरकार ने तत्काल अपनी ‘गारंटी’ लागू की है, जिनकी व्यापक रूप से प्रशंसा हो रही है। शायद उन्हें (भाजपा को) पहले एक नेता प्रतिपक्ष और पार्टी अध्यक्ष ढूंढना चाहिए?’’

भाषा

हक

हक पारुल

पारुल