बीजेपी के ‘शत्रु’ थामेंगे कांग्रेस का हाथ, 28 मार्च को हो सकते हैं शामिल, पटना साहिब से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बीजेपी के 'शत्रु' थामेंगे कांग्रेस का हाथ, 28 मार्च को हो सकते हैं शामिल, पटना साहिब से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बीजेपी के ‘शत्रु’ थामेंगे कांग्रेस का हाथ, 28 मार्च को हो सकते हैं शामिल, पटना साहिब से ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 26, 2019 4:21 pm IST

नई दिल्ली । भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। पटना साहिब से टिकट कटने के बाद बीजेपी के शत्रु संभावित तौर पर 28 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस शत्रुघ्न सिंहा को बिहार की पटना साहिब सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है। वह इस सीट से लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर जीत चुके हैं। बीजेपी ने इस बार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पटनासाहिब से टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें- सीजन में पहली बार 38 डिग्री पहुंचा तापमान, आगामी 48 घंटों में आंधी-…

अपनी उपेक्षा से गुस्साए शत्रुघ्न सिन्हा कई मौकों पर बीजेपी को घेर चुके हैं। पिछले कुछ समय से सिन्हा मोदी सरकार और बीजेपी पर सीधे हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी और उन्हें ‘मास्टर ऑफ सिचुएशन’ बताया। बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के लालू की राजद में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने रांची रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। राजद के नेता भी इस तरह के संकेत दे रहे थे कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके करीब हैं, वह पार्टी में शामिल होना चाहें तो उनका स्वागत है। पर बाद में साफ हुआ कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात भी की है।

ये भी पढ़ें-टारगेट पूरा करने रविवार को खुला रहेगा रजिस्ट्री ऑफिस, करवा सकते हैं…

बीजेपी की ओर से सबसे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का गांधीनगर से टिकट कटने पर बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी नेतृत्व को न्यूटन का तीसरा नियम याद दिलाते हुए कहा था कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लालकृष्ण आडवाणी को पितातुल्य बताते हुए उनके साथ पार्टी में हुए सलूक पर नाराजगी जाहिर की थी।


लेखक के बारे में