पंजाब में गोलीबारी की घटनाओं में संलिप्त बीकेआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब में गोलीबारी की घटनाओं में संलिप्त बीकेआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब में गोलीबारी की घटनाओं में संलिप्त बीकेआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Modified Date: February 24, 2026 / 04:50 pm IST
Published Date: February 24, 2026 4:50 pm IST

चंडीगढ़, 24 फरवरी (भाषा) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

पुलिस के मुताबिक उसने जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी की घटनाओं में कथित तौर पर संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और आठ कारतूस जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सनी और रावल के रूप में हुई है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में रह रहे अपने आका गोपी नवाशेहरिया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो बीकेआई से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कथित तौर पर गढ़शंकर इलाके में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर पैसे की उगाही के लिए दो बार गोलियां चलाई थीं।

यादव ने बताया कि अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के संबंधों का पता लगाने और मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में