बीकानेर में डोटासरा को काले झंडे दिखाए

बीकानेर में डोटासरा को काले झंडे दिखाए

बीकानेर में डोटासरा को काले झंडे दिखाए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: February 21, 2022 9:45 pm IST

बीकानेर, 21 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बीकानेर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो )के कुछ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को काले झंडे दिखाए।

पुलिस ने मोर्चे के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, डोटासरा कांग्रेस के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए आए थे। सरकारी बस अड्डे के पास भाजयुमो के कुछ कार्यकर्ता उनके वाहन के सामने आ गए। उनके हाथ में काले झंडे थे और उन्होंने डोटासरा के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भाजयुमो के कई पदाधिकारियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि डोटासरा ने हाल में महाराणा प्रताप-अकबर युद्ध को सत्ता के लिये संघर्ष बताया था जिसपर विवाद हो गया था।

भाषा सं. पृथ्वी

नोमान

नोमान


लेखक के बारे में