Blackout on Pakistan Border: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आर्मी कैंट में ब्लैकआउट रिहर्सल, पूरी तरह से बंद की गई लाइटें, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Ads

Blackout on Pakistan Border: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आर्मी कैंट में ब्लैकआउट रिहर्सल, पूरी तरह से बंद की गई लाइटें, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

  •  
  • Publish Date - May 4, 2025 / 11:45 PM IST,
    Updated On - May 4, 2025 / 11:49 PM IST

Blackout on Pakistan Border/ Image Credit: ANI

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान बॉर्डर से सटे फिरोजपुर आर्मी कैंट में ब्लैकआउट रिहर्सल रहा।
  • 9 से 9.30 बजे तक पॉवर कट हुआ।
  • सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

फिरोजपुर। Blackout on Pakistan Border: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से इस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर है। हालात ये हैं कि, भारत ने अपनी सुरक्षा तैयारियों को और भी मजबूत कर लिया है। वहीं इस बीच पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के फिरोजपुर आर्मी कैंट में आज रात 30 मिनट के लिए ब्लैकआउट रहा। ये सेना का रिहर्सल था, जिसके तहत रात 9 से 9.30 बजे तक पॉवर कट हुआ। लोगों ने इनवर्टर-जेनरेटर भी बंद रखे।

Read More: REC Share Price: निवेशकों के लिए सुनहरा मौका, इस PSU स्टॉक में मोटी कमाई के आसार – NSE: RECLTD, BSE: 532955

वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार, लाइटें पूरी तरह बंद कर दी गई। साथ ही अगर कोई वाहन लाइट जला हुआ मिला तो उसे बंद कर दिया गया। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सभी चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More: Wall collapse Incident: बड़ा हादसा…शादी के दौरान भरभरा कर गिरी घर की दीवार, हादसे में दुल्हन समेत 22 लोग घायल 

Blackout on Pakistan Border: इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि, वे अपने घरों के जनरेटर और इनवर्टर भी बंद रखने को कहा गया। इसके साथ ही इलाके में लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया गया और बताया गया कि ये सब सिर्फ एक अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं है।

 

आर्मी कैंट में ब्लैकआउट रिहर्सल क्यों किया गया?

यह अभ्यास दुश्मन की संभावित हवाई या ड्रोन हमलों की स्थिति में सुरक्षा तैयारियों को परखने और रात के समय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए किया गया।

क्या ब्लैकआउट रिहर्सल से आम जनता को कोई खतरा है?

नहीं, यह सिर्फ एक पूर्व नियोजित अभ्यास था। लोगों को पहले से सूचित कर दिया गया था और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

आर्मी कैंट में ब्लैकआउट रिहर्सल के दौरान किन चीजों का पालन करना चाहिए?

घर की सारी लाइटें, जनरेटर और इनवर्टर बंद रखें, वाहनों की हेडलाइट्स न जलाएं और पुलिस या सेना के निर्देशों का पालन करें।

आर्मी कैंट में ब्लैकआउट रिहर्सल किस जगह हुआ?

यह रिहर्सल पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे फिरोजपुर जिले के आर्मी कैंट इलाके में किया गया।

ताजा खबर