bmw alpina/ image source: auto next
BMW Alpina: BMW ने अपनी नई लग्जरी कार BMW Alpina को पेश कर दिया है। यह कार शानदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ लाई गई है। नई अल्पीना में फ्रंट पर खास शार्क-नोज डिजाइन दिया गया है, जो इसे बेहद स्पोर्टी और आकर्षक लुक देता है। करीब 5.20 मीटर लंबी यह लग्जरी कार बड़े साइज और प्रीमियम रोड प्रेजेंस के साथ आती है। कंपनी ने इसमें पावरफुल V8 इंजन लगाया है, जो हाई परफॉर्मेंस ड्राइविंग का अनुभव देगा।
नई अल्पीना के लोगो में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले इस्तेमाल होने वाले लाल, नीले, काले, सफेद और सिल्वर रंगों को हटाकर अब नया सिंपल और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। लोगो में ‘ALPINA’ नाम नए फॉन्ट में दिखता है, जबकि अंदर थ्रॉटल बॉडी और क्रैंकशाफ्ट का डिजाइन पहले से ज्यादा साफ नजर आता है।
BMW ने संकेत दिया है कि अल्पीना ब्रांड को कंपनी अपने पोर्टफोलियो के सबसे प्रीमियम स्तर पर रखने वाली है, ठीक वैसे ही जैसे Mercedes-Benz के लिए मेबैक ब्रांड है। अब अल्पीना कारों का पूरा उत्पादन BMW के कारखानों में किया जाएगा। पहले इन कारों को आंशिक रूप से BMW प्लांट में तैयार किया जाता था और बाद में जर्मनी के बुचलो प्लांट में फाइनल टच दिया जाता था। कंपनी अल्पीना मॉडल्स में खास पर्सनलाइजेशन फीचर्स भी देगी। इनमें अल्पीना के सिग्नेचर ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन, नए 20-स्पोक अलॉय व्हील्स और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर शामिल होंगे।