मेदिनीनगर, 10 अगस्त (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में दो नाबालिग भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को चौड़ाद गांव के तालाब में दोनों पीड़ितों (लगभग 14 और 12 वर्ष की आयु) के शव तैरते मिले।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (छतरपुर) प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों बच्चे तालाब के पास कैसे पहुंचे और घटना किन परिस्थितियों में हुई।
अधिकारी ने कहा कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।
भाषा तान्या रंजन
रंजन