क्लास रूम में ही चढ़ा प्यार का परवान, एक होने दोनों नाबालिग चले गए खेत, फिर जो हुआ… देखकर दंग रह गए लोग
एक पेड़ पर दो नाबालिग प्रेमियों के शव लटके मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी Bodies of two minor lovers
संतकबीरनगर (उप्र)। two minor lovers Suicide : संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में कथित रूप से एक पेड़ पर दो नाबालिग प्रेमियों के शव लटके मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी पर हुआ पथराव, जानिए युवक ने क्यों की ऐसी हरकत, पहुंचा हवालात
पुलिस उपाधीक्षक (खलीलाबाद) अंशुमान मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को पेड़ पर लटके दो नाबालिग प्रेमियों के शवों को पुलिस ने नीचे उतारा। मिश्रा ने कहा कि मृतकों की पहचान गोरखपुर जिले के निवासी अंशु गोंड (17) और रामपुर गांव की आंचल (14) के रूप में हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : 4 अक्टूबर को प्रेमी अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, बिकानेर के नामी ज्वेलर्स से बनवाए गहने
पुलिस ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।
क्लास रूम में हुआ प्यार… फिर
छात्रा की उम्र 15 साल थी। वह हाईस्कूल में पढ़ती थी। वहीं, छात्र की उम्र 17 साल थी। वह दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में ही उनकी मुलाकात हुई थी। वहीं, दोनों के बीच अफेयर हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों अक्सर साथ में देखे गए थे। वहीं अब दोनों ने फांसी लगाकर अपनी प्रेम कहानी को खत्म कर लिया ।

Facebook


