Uttarakhand News: हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में चूहों ने कुतरा शव, चेहरा और आंख खाई, परिजनों ने तोड़फोड़ की

Uttarakhand News: हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में चूहों ने कुतरा शव, चेहरा और आंख खाई, परिजनों ने तोड़फोड़ की

Uttarakhand News: हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में चूहों ने कुतरा शव, चेहरा और आंख खाई, परिजनों ने तोड़फोड़ की
Modified Date: December 21, 2025 / 11:56 pm IST
Published Date: December 6, 2025 4:17 pm IST

हरिद्वार: Uttarakhand News उत्तराखंड में हरिद्वार के जिला अस्पताल के शवगृह में रखे गए एक शव को चूहों द्वारा कथित तौर कुतरे जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने दावा किया कि अस्पताल के ‘डीप फ्रीजर’ में रखे जाने के बावजूद शव की आंख, नाक और कान को चूहों ने कुतर दिया। इस घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

Uttarakhand News वहीं, अस्पताल प्रशासन ने शव गृह में दो-तीन ‘डीप फ्रीजर’ में छेद होने की बात कबूली और इसके रखरखाव का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी के खिलाफ करवाई करने का आश्वासन दिया। परिजनों के अनुसार, हरिद्वार निवासी लखन कुमार (36) की शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि कुमार के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया था।

कुमार एक स्थानीय धर्मशाला के प्रबंधक भी थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह शव गृह पहुंचने पर उन्होंने पाया कि शव की आंख, नाक, कान, नाभि और सिर पर गहरे घाव हैं। कुमार के एक परिजन ने आरोप लगाया कि जिस ‘डीप फ्रीजर’ में शव को रखा गया, उसमें एक बड़ा छेद है और इसी के जरिये चूहे अंदर घुसे तथा शव को कुतरा। उन्होंने दावा किया कि शव गृह के अधिकांश फ्रीजर बदहाल स्थिति में हैं।

परिजनों ने इस घटना को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। वहीं, इस घटना पर अस्पताल के सहायक अधीक्षक रणवीर कुमार ने कहा कि शव गृह में दो-तीन ‘डीप फ्रीजर’ के ‘गेट’ खराब हैं और इसकी मरम्मत का जिम्मा संभाल रही एजेंसी की लापरवाही के कारण यह दुर्भायपूर्ण घटना हुई। उन्होंने कहा कि एजेंसी के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।