अमेठी में लापता किशोर का शव मिला

Ads

अमेठी में लापता किशोर का शव मिला

  •  
  • Publish Date - November 11, 2020 / 05:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

अमेठी (उप्र) 11 नवंबर (भाषा) अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कोलवो गाव में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 14 वर्षीय किशोर चंदन का का शव मालती नदी के किनारे जंगल में बुधवार सुबह मिला।

थाना प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर राजीव सिंह ने बताया कि चंदन मंगलवार शाम से लापता था। बुधवार सुबह उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोर के परिजनों ने उसकी हत्या होने का आरोप लगाया है।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी