ग्रेटर नोएडा में छात्र का शव मिला

ग्रेटर नोएडा में छात्र का शव मिला

ग्रेटर नोएडा में छात्र का शव मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: August 19, 2021 3:16 pm IST

नोएडा, 19 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एक छात्र का शव उसके घर के पास खेत में मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दुरियाई गांव में रहने वाले रजत चौधरी (14) के पिता ओमवीर ने 13 अगस्त को किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था और इसके बाद से वह घर से निकल गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में रजत के पिता ने थाना बादलपुर में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही थी तभी 18 अगस्त को रजत का शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक के सिर में गोली लगी है और पास में ही एक पिस्तौल पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि रजत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में