Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच दुबई में फंसे भारत के ये बड़े सितारे! पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच कई बॉलीवुड और साउथ इंडियन स्टार्स दुबई में फंस गए हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं। ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, एरिका फर्नांडिस और …

Middle East Conflict
- दुबई एयरस्पेस बंद, इंटरनेशनल फ्लाइट्स प्रभावित, भारत के स्टार्स फंसे।
- ईशा गुप्ता आबू धाबी में फंसी, फैंस के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर।
- सोनल चौहान ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी।
नई दिल्ली : middle East Conflictइजरायल और ईरान के बीच छिड़ी भीषण जंग का असर अब सात समंदर पार तक महसूस किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को हुए ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों और धमाकों ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। इस युद्ध की सबसे बड़ी मार पड़ी है इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर। दुबई का एयरस्पेस बंद होते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल है। छुट्टियां मनाने और काम के सिलसिले में दुबई पहुंचे भारत के कई बड़े दिग्गज और बॉलीवुड सितारे अब वहां फंस गए हैं।
ईशा गुप्ता (Esha Gupta)
बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इस वक्त आबू धाबी में फंसी हुई हैं। युद्ध के बिगड़ते हालातों के बीच ईशा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने उन फैंस से माफी मांगी है जो लगातार उनकी सलामती के लिए मैसेज कर रहे हैं लेकिन वह जवाब नहीं दे पा रही । ईशा ने लिखा कि समय बेहद कठिन है, लेकिन वह सुरक्षित हैं और जल्द ही वतन वापसी की कोशिश कर रही हैं।

सोनल चौहान (Sonal Chauhan)
'जन्नत' फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान के लिए दुबई की यह ट्रिप किसी डरावने सपने जैसी साबित हो रही है। फ्लाइट्स सस्पेंड होने के बाद सोनल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से इस मुश्किल घड़ी में गाइडेंस और सपोर्ट मांगा है, ताकि वह सही-सलामत वापस आ सकें।

एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes)
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस, जो पिछले साल ही दुबई शिफ्ट हुई थीं, उन्होंने वहां का खौफनाक मंजर बयां किया है। एरिका ने बताया कि धमाकों और मिसाइलों की आवाजें रूह कंपा देने वाली हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति बेहद डरावनी है, लेकिन वह शांत रहने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि यूएई सरकार हालातों को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन डर का साया हर तरफ बरकरार है।
अजित कुमार (Ajith Kumar)
साउथ के 'थाला' यानी सुपरस्टार अजित कुमार भी इस वैश्विक संकट के बीच यूएई में फंस गए हैं। अजित अपनी रेसिंग कमिटमेंट्स के सिलसिले में वहां पहुंचे थे, लेकिन चेन्नई लौटने से पहले ही एयरस्पेस बंद हो गया। उनके मैनेजर ने फैंस को दिलासा देते हुए बताया कि अजित फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन उनका वापसी का प्लान पूरी तरह चौपट हो गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- फरवरी में जीएसटी संग्रह 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा
- उत्तर प्रदेश बनेगा देश का अगला ‘फ्रेंच फ्राई’ केंद्र, जलवायु परिवर्तन से आलू की गुणवत्ता में सुधार
- तेजस्वी के राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच लालू ने रविवार को राजद की बैठक बुलाई
- पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच शेयर बाजारों में गिरावट की आशंका: विश्लेषक
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दुबई का एयरस्पेस बंद होने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध के कारण कई भारतीय स्टार्स वहीं फंसे हुए हैं।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bollywood and South Stars Stranded in Dubai Amid Israel-Iran Conflict, Here’s Who’s Safe

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmरिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज
01 Oct 2026 | 12:37 pmअफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान
01 Oct 2026 | 12:31 pmसीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत
01 Oct 2026 | 12:27 pmपाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू
01 Oct 2026 | 12:14 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 amहेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की
01 Oct 2026 | 11:18 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am