धनबाद की दीवानी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह साबित हुई

Ads

धनबाद की दीवानी अदालत को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह साबित हुई

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 03:16 PM IST

धनबाद (झारखंड), 12 मार्च (भाषा) झारखंड के धनबाद में स्थित दीवानी अदालत को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में अफवाह साबित हुई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि अदालत को भेजी गई एक ईमेल में दावा किया गया था कि कई ‘साइनाइड बम’ लगाए गए हैं।

धनबाद शहर पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया, “जैसे ही अदालत अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, हम तुरंत बम निरोधक और श्वान दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी में अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। अदालत परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस का तकनीकी और साइबर प्रकोष्ठ ईमेल कहां से आया है, उसका पता लगा रहा है।

धनबाद दीवानी अदालत को इससे पहले फरवरी में भी बम की धमकियां मिली थीं।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश