Reported By: Indresh Suryavanshi
,Ujjain Gas Cylinder Raid / Image Source : IBC24 / FILE
उज्जैन : Ujjain Gas Cylinder Raid अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव और गैस सिलेंडर की किल्लत की आशंकाओं के बीच उज्जैन में घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। उज्जैन में कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के कई रेस्टोरेंट और खाने-पीने की दुकानों पर छापेमारी कर 35 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सिलेंडरों में घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल हैं।
दरअसल, दो दिनों से शहर में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। Ujjain Gas Cylinder Raid इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने आठ अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की। पहली टीम में असिस्टेंट फूड कंट्रोलर संतोष सिमोलिया, फूड इंस्पेक्टर अंकिता जोशी, नागेश दाहिमा और भूषण गुज्जर शामिल थे। इस टीम ने आरटीओ कार्यालय क्षेत्र स्थित रंगीला कैफे से एक घरेलू सिलेंडर, फ्रीगंज के रेलिस फ्राइड अंडे वाले से 9, महाकाल भोजनालय से 1, जैन कचोरी (फ्रीगंज) से 2, नवरत्न फ्यूजन से 2, ऋषि नगर स्थित रेस्टोरेंट से 1 तथा फ्रीगंज के फाफड़ा विक्रेता से 8 सिलेंडर जब्त किए।
दूसरी टीम में असिस्टेंट फूड कंट्रोलर चंद्रशेखर बारोड़, फूड इंस्पेक्टर समद खान और रश्मि खामबेटे शामिल थे। Ujjain Gas Cylinder Raid इस टीम ने हरी फाटक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अन्नपूर्णा और श्याम पवित्र भोजनालय सहित अन्य स्थानों से कुल 7 सिलेंडर जब्त किए।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया, उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वे घरेलू सिलेंडर का उपयोग न करें। व्यावसायिक उपयोग के लिए उन्हें कमर्शियल गैस, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, पीएनजी या डीजल भट्टी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।