पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जांच जारी

पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जांच जारी

पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जांच जारी
Modified Date: April 9, 2026 / 01:56 pm IST
Published Date: April 9, 2026 1:56 pm IST

पटियाला, नौ अप्रैल (भाषा) पंजाब के पटियाला में कई स्कूलों को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और पुलिस दल स्कूलों की ओर तुरंत रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी अभियान जारी है।

यह खबर हाल के हफ्तों में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों से मिली ऐसी ही धमकियां मिलने की खबरों के बाद आई है, जिनमें बाद में यह ईमेल झूठे साबित हुए थे।

कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे, लेकिन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में