संसद के दोनों सदनों में शनिवार और रविवार को पूर्वनिर्धारित बैठकें नहीं होगी

Ads

संसद के दोनों सदनों में शनिवार और रविवार को पूर्वनिर्धारित बैठकें नहीं होगी

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 05:23 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 05:23 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) संसद के दोनों सदनों में अब शनिवार और रविवार को बैठक नहीं होगी और बजट सत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो अप्रैल तक संचालित होगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने इस बारे में पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी, जिसमें कई सदस्यों ने यह सुझाव दिया था।

रीजीजू ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल 26 मार्च को सदन में (रामनवमी का) अवकाश रहेगा और 27 मार्च को बैठक होगी जिसमें सरकारी कामकाज होगा।

उन्होंने कहा कि इस शुक्रवार को सदन में गैर-सरकारी कामकाज नहीं होगा।

रीजीजू ने कहा कि अब शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा और सदन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो अप्रैल तक संचालित होगा।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राज्यसभा में भी ऐसी ही घोषणा की।

पिछले सप्ताह संसद में घोषणा की गयी थी कि 19 और 20 मार्च को नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और रमजान आदि त्योहारों के कारण दोनों सदनों की बैठकें नहीं होंगी और इसकी भरपाई के लिए 28 और 29 मार्च को सदन की बैठकें होगीं।

भाषा वैभव अविनाश माधव

माधव