ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली मेट्रो सेवाएं रविवार को जल्दी शुरू होंगी
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: दिल्ली मेट्रो सेवाएं रविवार को जल्दी शुरू होंगी
नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सामान्यतः पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह सात बजे शुरू होती हैं।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के बीच परीक्षा में बैठने वाले छात्रों और आम जनता की सुचारू एवं समय पर आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए रविवार को सभी मार्गों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह छह बजे शुरू होंगी।’
पोस्ट में कहा गया है कि रविवार को मेट्रो सेवाएं जल्दी शुरू होने से परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ आम जनता को सुगम और समयबद्ध यात्रा करने में मदद मिलेगी।
इसमें कहा गया है कि सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए छात्रों और अन्य यात्रियों को उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


