हैदराबाद, 16 फरवरी (भाषा) तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के थोरूर कस्बे में सोमवार को नगर निकाय अध्यक्ष के चुनाव के दौरान उस वक्त तनाव की स्थिति बन गयी जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और सत्तारूढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई।
नगर निकाय के 11 फरवरी को हुए चुनाव में थोरूर में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 16 वार्डों में से बीआरएस ने नौ वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस को सात वार्ड में जीत मिली।
नगर निकाय में हालांकि विधायक और सांसद के पदेन सदस्यों के रूप में शामिल होने से कांग्रेस खेमे की संख्या बढ़कर नौ हो गई। ऐसे में परिणाम का फैसला लॉटरी से होने की संभावना है।
नारेबाजी के बाद बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने हालांकि स्थिति को नियंत्रित किया।
इस बीच, राज्यभर में सोमवार को महापौर, उप महापौर और नगर निकाय के अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया जारी रही।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत