बीआरएस ने तेलंगाना की चार लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की

Ads

बीआरएस ने तेलंगाना की चार लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की

  •  
  • Publish Date - March 4, 2024 / 07:57 PM IST,
    Updated On - March 4, 2024 / 07:57 PM IST

हैदराबाद, चार मार्च (भाषा) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को चार उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। पार्टी ने दो मौजूदा सांसदों पर दोबारा भरोसा जताया है।

तेलंगाना में लोकसभा की कुल 17 सीट हैं।

बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव द्वारा घोषित उम्मीदवारों में एन. नागेश्वर राव (खम्मम), बी. विनोद कुमार (करीमनगर), मलोथ कविता (महबूबाबाद) और कोप्पुला ईश्वर (पेद्दापल्ली) शामिल हैं।

नागेश्वर राव और कविता मौजूदा लोकसभा के सदस्य हैं।

विनोद कुमार पूर्व लोकसभा सदस्य हैं, जबकि कोप्पुला ईश्वर पिछली बीआरएस सरकार में मंत्री थे।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप