बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर अमृतसर सेक्टर में ड्रोन पर गोलियां चलाईं

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर अमृतसर सेक्टर में ड्रोन पर गोलियां चलाईं

बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर अमृतसर सेक्टर में ड्रोन पर गोलियां चलाईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: October 20, 2021 8:26 pm IST

अमृतसर 20 अक्टूबर (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाक सीमा पर अमृतसर सेक्टर में एक ड्रोन पर गोलियां चलाईं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने 19 और 20 अक्टूबर की दरम्यानी रात को पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन के आने की आवाज सुनी और जब यह भारतीय क्षेत्र में घुसा तो उन्होंने उस पर गोलीबारी की।

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि इलाके की सघन तलाशी के बाद एक किलो का पैकेट मिला, जिसमें हेरोइन होने का संदेह है। इस पैकेट से जुड़ा एक लोहे का छल्ला भी मिला।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में