बीएसएफ ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद की

बीएसएफ ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद की

बीएसएफ ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 28, 2022 1:15 am IST

फिरोजपुर, 27 मार्च (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में एक सीमा चौकी के पास से आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये आकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने तड़के सीमा सुरक्षा बाड़ के आगे कुछ संदिग्ध हरकत देखी, जिसके बाद उन्होंने बदमाशों को चुनौती दी।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, घुसपैठिए अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी क्षेत्र की ओर भाग गए।

उन्होंने बताया कि बाद में तलाशी अभियान चलाया गया, जिस दौरान हेरोइन बरामद की गई।

भाषा अमित गोला

गोला


लेखक के बारे में