बीएसएफ ने अमृतसर में भारत-पाक सीमा से 2.6 किलो हेरोइन जब्त की

बीएसएफ ने अमृतसर में भारत-पाक सीमा से 2.6 किलो हेरोइन जब्त की

बीएसएफ ने अमृतसर में भारत-पाक सीमा से 2.6 किलो हेरोइन जब्त की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: July 13, 2022 10:09 pm IST

अमृतसर, 13 जुलाई (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित एक गांव के एक खेत से 2.6 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बीएसएफ के जवानों ने देखा कि भिंडी नैन गांव में स्थित एक खेत में ट्रैक्टर का ‘ड्रॉ बार’ और लौहे की अन्य वस्तु पड़ी है।

बयान के मुताबिक, “ जब लोहे की वस्तु को हटाया गया तो 2.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।”

भाषा नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में