अमृतसर (पंजाब), 25 मार्च (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को पंजाब के सीमावर्ती जिलों अमृतसर और तरनतारन में सात किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की।
पहली घटना में तरनतारन में बीएसएफ कर्मियों को वान गांव के पास सीमा बाड़ की ओर भारतीय क्षेत्र में एक खेत में संदिग्ध पैकेट पड़े मिले।
बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि इलाके की विस्तृत तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन के सात पैकेट बरामद किए, जिनका वजन सात किलोग्राम था।
दूसरी घटना में बीएसएफ के जवानों को अमृतसर के भरोपाल गांव के पास सीमा बाड़ के पास एक खेत में एक कंटेनर पड़ा हुआ मिला। उन्होंने कंटेनर के अंदर छिपाकर रखी गई 810 ग्राम हेरोइन बरामद की।
भाषा
सुरभि माधव
माधव