बसपा ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
बसपा ने पंजाब की फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
होशियारपुर, 25 अप्रैल (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पंजाब की दो और लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।
बसपा ने कुलवंत सिंह महतो को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से और लखवीर सिंह नीका को बठिंडा सीट से मैदान में उतारा है।
बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि पार्टी के जिला प्रमुख नीका बठिंडा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
वर्तमान में राज्य इकाई के सचिव के रूप में कार्यरत महतो फतेहगढ़ साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे।
गढ़ी ने कहा कि बसपा अब तक नौ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा।
भाषा रवि कांत रंजन
रंजन

Facebook


