Budget 2026 highlights , image source; ibc24
नईदिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में शिक्षा, खेल, कृषि और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों को लेकर कई बड़े प्रस्तावों की घोषणा की। (Budget 2026 highlights) उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाकर रोजगार सृजन, कौशल विकास और समग्र विकास को गति देना है।
वित्त मंत्री ने बताया कि उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश के तहत नए संस्थान, यूनिवर्सिटी टाउनशिप, छात्राओं के हॉस्टल और टेलिस्कोप इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। (Budget 2026 highlights) उन्होंने घोषणा की कि देश के हर जिले में एक छात्राओं का हॉस्टल बनाया जाएगा, जिससे छात्राओं को सुरक्षित और सुलभ आवास सुविधा मिल सके।
वित्त मंत्री ने कहा कि खेल क्षेत्र रोजगार, कौशल विकास और करियर के नए अवसर प्रदान करता है। (Budget 2026 highlights) खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल प्रतिभाओं के व्यवस्थित विकास को आगे बढ़ाते हुए अगले दशक में खेल क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए ‘खेलो इंडिया मिशन’ शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है।
नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए ‘नारियल संवर्धन योजना’ शुरू करने का प्रस्ताव किया गया है। (Budget 2026 highlights) इसके तहत प्रमुख नारियल उत्पादक राज्यों में गैर-उत्पादक पेड़ों को नई और उन्नत किस्मों के पौधों से बदला जाएगा, जिससे उत्पादन और उत्पादकता बढ़ सके।
इसके साथ ही भारतीय काजू और कोको के लिए एक समर्पित कार्यक्रम की घोषणा की गई है, ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल उत्पादन व प्रसंस्करण में आत्मनिर्भर बन सके और 2030 तक काजू व कोको को प्रीमियम वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा सके।
वित्त मंत्री ने कहा कि एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) सेक्टर तेजी से बढ़ रहा उद्योग है, जिसमें 2030 तक करीब 20 लाख पेशेवरों की जरूरत होगी। इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को समर्थन देने और 15,000 माध्यमिक स्कूलों तथा 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष को बढ़ावा देते हुए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अलावा आयुष फार्मेसियों और दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। (Nirmala Sitharaman Budget Speech Live) साथ ही जामनगर स्थित WHO के वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को उन्नत करने की भी घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि एक फरवरी यानि देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करने वाला दिन आज को माना जाता है। ( Budget 2026 highlights update) क्योंकि आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। इस बजट से जहां टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है तो वहीं मिडिल क्लास से लेकर गांव-किसान की नजरें भी सरकार के इस बजट पर टिकी हैं। ( Budget 2026 key announcements) निवेशक इस बात पर नजर लगाए हैं कि सरकार ग्रोथ और वित्तीय संतुलन के बीच कैसा तालमेल बैठाती है।
आपको बता दें कि यह बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब एक तरफ देश की घरेलू मांग मजबूत बताई जा रही है, तो दूसरी तरफ दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है। ( Budget 2026 highlights update) अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है।
बजट से ठीक पहले संसद में पेश इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी तस्वीर रखी। ( Budget 2026 highlights update) वर्किंग-एज आबादी का फायदा मिल रहा है, लेकिन हेल्थ और रोजगार की बड़ी चुनौती भी सामने है। आगामी वित्त वर्ष में 6.8% से 7.2% ग्रोथ का अनुमान है। घरेलू मांग मजबूत हुई है, फिलहाल, हर वर्ग जानना चाहता है कि क्या बजट 2026 में क्या होने वाला है।