लक्ष्मी नगर में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से इमारतें जलकर नष्ट हुईं, 14 लोगों को बचाया गया

Ads

लक्ष्मी नगर में ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से इमारतें जलकर नष्ट हुईं, 14 लोगों को बचाया गया

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 09:53 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 09:53 AM IST

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में शुक्रवार देर रात को बिजली के एक ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग ने कई आवासीय इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 14 लोगों को बचाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, रमेश पार्क स्थित नानक मोटर के पास रात करीब साढ़े 12 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची लेकिन आग जल्द और भड़क गई।

आग पर काबू पाने के लिए पानी के सात टैंकर और अन्य अग्निशमन वाहनों को तैनात किया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर से आग आसपास की तीन इमारतों में फैल गई, जिससे 14 फ्लैट प्रभावित हुए।

दमकलकर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और प्रभावित फ्लैट में फंसे सभी 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

देर रात करीब दो बजे आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद शीतलन अभियान चलाया गया। आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा

सुरभि सिम्मी

सिम्मी