Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होते ही गदगद हुए सीएम धामी, परीक्षा में सफल सभी छात्रों को दी बधाई

Ads

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होते ही गदगद हुए सीएम धामी, परीक्षा में सफल सभी छात्रों को दी बधाई

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 11:30 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 11:31 AM IST

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 | Photo Credit: @pushkardhami

HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया
  • गीतिका पंत और सुशीला ने 12वीं में संयुक्त रूप से टॉप किया
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई और असफल छात्रों को प्रेरणा दी

देहरादून: Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 10वीं और 12वीं के छात्रों का अब इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षा में गीतिका पंत और सुशीला दोनों ने टॉप किया है। वहीं हाई स्कूल की टॉपर अक्षिता गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 500 में से 491 अंक लाकर टॉप किया है।

सीएम धामी ने सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पो​स्ट कर कहा कि ‘उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

‘यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। विश्वास है कि आप इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे।’

इन्हें भी पढ़े:-

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट कहाँ देखा जा सकता है?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

12वीं का टॉपर कौन है?

गीतिका पंत और सुशीला ने संयुक्त रूप से 12वीं में टॉप किया है।

10वीं का टॉपर कौन है?

10वीं में अक्षिता गोयल ने पहला स्थान हासिल किया है।