Reported By: Nitesh Gupta
,Surajpur Police Line Attached | Photo Credit: IBC24 File
सूरजपुर। Surajpur Police Line Attached : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिछले दिनों जंगल में जुआ खेलते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं इस मामले में IG के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। SSP ने साइबर प्रभारी सहित 7 आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला सूरजपुर के कुमेली इलाके का बताया जा रहा है।
Surajpur Police Line Attached – मिली जानकारी के अनुसार, कुमेली इलाके में जुआ फड़ मामले में ये कार्रवाई की गई है। जंगल में जुआ खेलने का वीडियो सामने आने के बाद जुए में संलिप्त TI के बाद अब साइबर टीम पर एक्शन लिया गया है। SSP ने साइबर प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है।
देखें आदेश