गुजरात के द्वारका में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई, 2.27 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन मुक्त

Ads

गुजरात के द्वारका में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई, 2.27 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन मुक्त

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 10:56 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 10:56 PM IST

देवभूमि द्वारका, 30 अप्रैल (भाषा) गुजरात के देवभूमि द्वारका प्रशासन ने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2,400 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को खाली कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.27 करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देवभूमि द्वारका के उप-मंडल मजिस्ट्रेट अमोल अवाटे ने बताया कि सभी अवैध निर्माण तटरेखा से लगभग 200 से 400 मीटर की दूरी पर स्थित थे, जबकि एक निर्माण तटरेखा से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था।

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तटीय क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की और लगभग 2,400 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.27 करोड़ रुपये है। ओखा में रक्षा भूमि के समीप स्थित एक संरचना को भी हटाया गया।”

अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन और पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की। समुद्र तट और ओखा-द्वारका राजमार्ग के किनारे बनी अवैध धार्मिक संरचनाओं को भी ध्वस्त किया गया।

अवाटे ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई से दो महीने पहले नोटिस जारी किए गए थे। पुलिस उपाधीक्षक सागर राठौड़ ने कहा कि यह ध्वस्तीकरण अभियान जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

भाषा रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव