रामबन में बस पलटी; परिचालक की मौत, 19 अन्य घायल

Ads

रामबन में बस पलटी; परिचालक की मौत, 19 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 01:24 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 01:24 PM IST

बनिहाल/जम्मू, 19 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के संगलदान पर्वतीय क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस सड़क से फिसलकर पलट गई, जिससे परिचालक की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना संगलदान पुलिस चौकी के पास हुई, जब बस गूल के धर्म से जम्मू जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान शुरू किया और 19 घायल लोगों को पास के चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया।

मृतक की पहचान उधमपुर जिले के पनारा निवासी बस परिचालक आशु सिंह के रूप में हुई है।

भाषा तान्या अमित

अमित