शिमला में बस पलटी, 10 यात्री घायल

Ads

शिमला में बस पलटी, 10 यात्री घायल

  •  
  • Publish Date - September 8, 2023 / 01:41 PM IST,
    Updated On - September 8, 2023 / 01:41 PM IST

शिमला, आठ सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में शुक्रवार को एक बस पेड़ से टकराकर पलट गई जिससे 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसे के दौरान बस शिमला से थरोच जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया जिससे वह पेड़ से टकरा गई।

भाषा

अभिषेक संतोष

संतोष