पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

Ads

पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 12:53 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 12:53 AM IST

रांची, 22 जून (भाषा) रांची की रहने वाली अवनि केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्होंने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के कॉमर्स विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर लिए हैं, जिससे वह राष्ट्रीय स्तर पर टॉपर बन गई हैं।

अवनि को कॉमर्स के सभी पांच विषयों में कुल 500 में से 500 अंक मिले हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘जब 13 मई को मेरा रिजल्ट आया था, तब मुझे कुल 95.2 प्रतिशत अंक मिले थे। मेरे परिवार वाले मेरे अंकों से संतुष्ट थे, लेकिन मैं नहीं थी।’

अवनि ने बताया, ‘मैं सीबीएसई की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन का विकल्प खुलने का इंतजार कर रही थी और जैसे ही यह खुला, मैंने आवेदन कर दिया। पुनर्मूल्यांकन के बाद मुझे 500 में से 500 अंक मिले। मैं इस परिणाम से बेहद खुश हूं।’

भाषा सुमित पारुल

पारुल