पश्चिम बंगाल का बजट मुख्य आर्थिक, विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने में विफल: कांग्रेस

Ads

पश्चिम बंगाल का बजट मुख्य आर्थिक, विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने में विफल: कांग्रेस

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 12:51 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 12:51 AM IST

कोलकाता, 22 जून (भाषा) कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोमवार को राज्य में भाजपा सरकार के पहले बजट की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह ‘बड़ी घोषणाओं’ के जरिये केवल सुर्खियां बंटोरने की कोशिश है, जबकि बजट मुख्य आर्थिक और विकास संबंधी चुनौतियों से निपटने में ‘विफल’ रहा है।

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बजट प्रस्तावों में कर्ज कम करने, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए किसी विश्वसनीय योजना की कमी है।

उन्होंने कहा, “पहली नजर में 4.38 लाख करोड़ रुपये का यह बजट महत्वाकांक्षी लगता है। हालांकि, गहराई से देखने पर वित्तीय स्थिरता, रोजगार के अवसर, औद्योगिक विकास, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आती हैं।”

भाषा

सुमित पारुल

पारुल