नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में रविवार दोपहर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया, “अपराह्न एक बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।”
अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा खारी सुभाष
सुभाष