स्पा सेंटर की आड़ में सजता था जिस्म का बाजार, संदिग्ध हालत में मिले 25 युवतियां और 10 युवक

स्पा सेंटर की आड़ में सजता था जिस्म का बाजार, संदिग्ध हालत में मिले 25 युवतियां और 10 युवक

स्पा सेंटर की आड़ में सजता था जिस्म का बाजार, संदिग्ध हालत में मिले 25 युवतियां और 10 युवक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 30, 2019 5:45 pm IST

नोएडा: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 25 युवतियां और 10 युवकों को संदिग्ध हालात में रंगेहाथों पकड़ा है। बताया जा रहा ​है कि पुलिस ऑपरेशन क्लीन चला रही है। इसी के तहत इलाके के स्पा सेंटरों में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस इलाके के अन्य स्पॉ सेंटरों में भी दबिश दे सकती है। फिलहाल पुलिस युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Read More: Watch Video: खेत में हल चला रहा यह शख्स कोई आम किसान नहीं, ​बल्कि सांसद हैं अपने क्षेत्र के

मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 18 इलाके में संचालित स्पा सेंटरों में लंबे समय से देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। रविवार को पुलिस को भी ऐसी ही सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 18 स्थित मोक्ष स्पा सेंटर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से 25 युवतियां और 10 युवकों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा जिले में और कई स्पा सेंटर के बारे में पता चला कि वहां गलत काम होता है।

Read More: 24 घंटे के भीतर 2 चाकूबाजी के बाद खुली पुलिस की नींद, ‘ऑपरेशन थंडर’ चलाकर गिरफ्तार किए 83 गुंडे-बदमाश

बताया जा रहा है कि रेड पड़ने की खबर मिलते ही स्पा सेंटर के मालिक भाग खड़े हुए। स्पा मालिक अपने पड़ोसी दुकानदारों से फोन कर छापेमारी की पल-पल की जानकारी लेते दिखे।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/FUHcK-uIbvo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"