जल चोरी, रिसाव को रोकने के लिए एआई व रोबोटिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करेगा बीडब्ल्यूएसएसबी

जल चोरी, रिसाव को रोकने के लिए एआई व रोबोटिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करेगा बीडब्ल्यूएसएसबी

जल चोरी, रिसाव को रोकने के लिए एआई व रोबोटिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करेगा बीडब्ल्यूएसएसबी
Modified Date: June 1, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: June 1, 2026 8:51 pm IST

बेंगलुरु, एक जून (भाषा) प्रौद्योगिकी संचालित जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) बेंगलुरु के जल वितरण नेटवर्क में पानी की चोरी का पता लगाने, रिसाव को कम करने और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए कृत्रिम मेधा (एआई), पूर्वानुमानित विश्लेषण और रोबोटिक निरीक्षण प्रौद्योगिकियों के उपयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत बीडब्ल्यूएसएसबी ने दो उभरते स्टार्टअप ‘स्मार्टटेरा’ और ‘सोलिनास’ द्वारा एक संयुक्त प्रायोगिक अध्ययन की सुविधा देने पर सहमति जताई है, जिसका उद्देश्य शहर में बेहिसाब पानी (यूएफडब्ल्यू) के स्रोतों की पहचान करना और गैर-राजस्व जल (एनआरडब्ल्यू) के नुकसान को कम करना है।

बीडब्ल्यूएसएसबी ने एक बयान में कहा, ‘इस परियोजना को ‘टाइटन डिजाइन इम्पैक्ट अवार्ड्स 2.0 डीप इम्पैक्ट फेज’ के तहत चुना गया है और इसका पूरा खर्च टाइटन कंपनी लिमिटेड से मिलने वाले अनुदान के जरिए उठाया जाएगा। इस पहल को इनक्यूबेशन पार्टनर के रूप में ‘विल्ग्रो’ और प्रौद्योगिकी साझेदार के रूप में ‘वेल लैब्स’ का सहयोग मिल रहा है।’

बयान के मुताबिक, साल भर चलने वाला यह अध्ययन बीडब्ल्यूएसएसबी के लिए पूरी तरह से मुफ्त होगा। जल बोर्ड को केवल खुदाई, पाइप की मरम्मत और जहां भी जरूरत हो वहां पाइप बदलने जैसे आवश्यक नागरिक कार्यों के लिए सहायता प्रदान करनी होगी।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में