मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव बिहार चुनाव के साथ होने की संभावना: अधिकारी
मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव बिहार चुनाव के साथ होने की संभावना: अधिकारी
आइजोल, 28 सितंबर (भाषा) मिजोरम के मामित जिले में डम्पा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव बिहार चुनाव के साथ होने की संभावना है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) जल्द ही उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।
एक बयान में आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों और एक केंद्र शासित प्रदेश व मिजोरम की डम्पा सीट सहित छह राज्यों में विधानसभा उपचुनावों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में 470 अधिकारियों की तैनाती की घोषणा की।
अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से संकेत मिलता है कि बिहार विधानसभा चुनाव और कई राज्यों में उपचुनावों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि 470 केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से 320 आईएएस अधिकारी, 60 आईपीएस अधिकारी और 90 अन्य सेवाओं से हैं।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


