दिल्ली में सड़क दुर्घटना में कैब चालक की मौत

दिल्ली में सड़क दुर्घटना में कैब चालक की मौत

दिल्ली में सड़क दुर्घटना में कैब चालक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: June 19, 2021 7:57 am IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) दिल्ली के दक्षिण पूर्वी इलाके में बारापुला फ्लाईओवर के नीचे पुलिस के एक कांस्टेबल ने कार चलाते हुए एक वाहन को टक्कर मार दी जिससे उसके चालक की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मृतक एक कैब चालक था।

उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार देर रात को हुए और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के निवासी प्रेमपाल के रूप में की गई है।

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) आर पी मीणा ने कहा कि कार चला रहे कांस्टेबल मोहित को हिरासत में ले लिया गया है। मीणा ने कहा, “मोहित दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है और वह नई दिल्ली जिले में तैनात था। उसके पिता हरिओम उप निरीक्षक हैं।”

भाषा यश शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में