केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2(ए) को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2(ए) को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-2(ए)  को मंजूरी दी
Modified Date: June 10, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: June 10, 2026 6:05 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज -2(ए) को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस 6.032 किलोमीटर का विस्तारित मेट्रो मार्ग शहर के मुख्य रिहायशी और वाणिज्यिक इलाकों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह परियोजना मौजूदा अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो गलियारे के साथ जुड़ेगा।

बयान के मुताबिक, विश्व पुलिस खेल-2029 और राष्ट्रमंडल खेल-2030 से पहले आसपास के इलाकों में खेल अवसंरचना भी विकसित किए जाने की संभावना है।

इसके मुताबिक फेज-2(ए) में चार एलिवेटेड और एक भूमिगत स्टेशन होगा। नया मार्ग शुरू होने के बाद, अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो नेटवर्क की कुल लंबाई 77.63 किलोमीटर हो जाएगी।

अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना फेज-2(ए) के तहत प्रस्तावित स्टेशन -आश्रम रोड, कोटेश्वर प्राचीन मंदिर, साबरमती नदी, सरदार नगर और एयरपोर्ट- होंगे। निर्माण के दौरान लगने वाले ब्याज सहित इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 2,169.04 करोड़ रुपये है।

बयान के मुताबिक, अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2(ए)के निर्माण कार्य के दौरान करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलेगा और प्रणाली के संचालन और रखरखाव के दौरान 500 लोगों के काम मिलने की संभावना है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में