गुलमर्ग में केबल कार में तकनीकी खराबी आई, सैकड़ों पर्यटकों को बचाया गया

गुलमर्ग में केबल कार में तकनीकी खराबी आई, सैकड़ों पर्यटकों को बचाया गया

गुलमर्ग में केबल कार में तकनीकी खराबी आई, सैकड़ों पर्यटकों को बचाया गया
Modified Date: May 25, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: May 25, 2026 4:55 pm IST

श्रीनगर, 25 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में एक विशाल केबल कार में सोमवार को तकनीकी खराबी आने के बाद सैकड़ों पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण गुलमर्ग केबल कार सेवा के दोनों फेरों का संचालन कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया। गुलमर्ग केबल कार सेवा को ‘गंडोला’ के नाम से भी जाना जाता है।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों ने उस केबल कार की सवारी का आनंद ले रहे सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया, जिसमें तकनीकी खराबी की शिकायत की गई थी।

उन्होंने बताया कि केबल कार प्रणाली को बहाल करने का काम फिलहाल जारी है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार स्थिति पर “करीबी नजर रख रही है।”

उमर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशिक्षित टीम बचाव अभियान का संचालन कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है।”

भाषा तान्या पारुल

पारुल


लेखक के बारे में