हिसार (हरियाणा), 11 फरवरी (भाषा) हिसार-टोहाना मार्ग पर शुक्रवार को एक पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लगने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान भिवानी के नया गांव के निवासी भीम सिंह (32) के रूप में हुई है। कार स्मीन गांव से नया गांव आ रही थी, तभी शुक्रवार तड़के यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह आग लगने से वाहन से बाहर नहीं निकल सके और जलकर उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सिंह की पत्नी नीलम और उनकी दो बेटियां, एक रिश्तेदार के दो बच्चे वाहन से बाहर निकलने और खुद को बचाने में सफल रहे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप