बाड़मेर, 27 सितंबर (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार सुबह कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा ग्रामीण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर भाडखा के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि भाडखा के पास कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जिनकी पहचान राहुल (28) और छोगाराम (20) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि इसमें कार में सवार तीन अल्य लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा बाकोलिया रंजन
रंजन