रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी किया

Ads

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी किया

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 01:06 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 01:06 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के निर्माताओं ने शनिवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी किया जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे क्रमश: राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर शनिवार को फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया और फिल्मकार ने इसे पुन: साझा किया।

पोस्टर में राम के रूप में कपूर शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं जबकि सीता के रूप में पल्लवी में सौम्यता, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता की झलक दिखाई दी। वहीं लक्ष्मण के रूप में दुबे निष्ठा, प्रेम से परिपूर्ण नजर आए।

नमित मल्होत्रा की डीएनईजी और प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘रामायण’ में ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंस जिमर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार जेम्स न्यूटन हॉवर्ड, संगीत से जुड़े हैं।

फिल्म में यश रावण, सनी देओल हनुमान और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा की भूमिका में हैं।

‘रामायण’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

भाषा राखी शोभना

शोभना